सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री सेजेस पोड़ी में दो दिवसीय कार्यक्रम, दीप ज्योति से दिया सेवा और संकल्प का संदेश

न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी
पोंडी – सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल पोड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्तिक बनाकर उसमें ‘पीएम’ लिखते हुए दीप ज्योति प्रज्वलित की। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निबंध, भाषण, रंगोली एवं चार्ट पेपर प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष वेद साहू, दिलीप श्रीवास्तव, अमन पाली, सुशील यादव, शोभू साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित निर्देशों के अनुसार किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारत माता के जयकारे लगाए तथा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाओं से जुड़े नारे लगाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी श्रीमती अद्वितीय केसरवानी, स्वाति खटकर, राकेश शील, रमा धुरी, शेष नारायण वर्मा, शुक्ला सर, कन्हैया लहरें, रामफल चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार प्रजापति, देवेंद्र चंद्रवंशी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

