पंडरिया विधानसभा में कांग्रेस की उम्मीद, जन-जन के नेता अर्जुन तिवारी का सघन दौरा, एक दिन में नाप दिए कई गाँव-कस्बे

पंडरिया में कांग्रेस की मजबूती के लिए सक्रिय अर्जुन तिवारी, एक दिन में 8 कार्यक्रमों में हुए शामिल

पंडरिया, कबीरधाम। प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी ने कल दिनभर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। दोपहर से लेकर देर रात 12 बजे तक वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए और जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

कहते हैं राजनीति में जो जनता के बीच रहता है, वही जनता के दिल में रहता है। इस कहावत को सच कर दिखाया है पंडरिया के सबसे जमीनी कांग्रेस नेता, प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्जुन तिवारी जी ने। बिना किसी सरकारी पद और बिना किसी प्रोटोकॉल के, कल का पूरा दिन उन्होंने पंडरिया विधानसभा की जनता को समर्पित कर दिया। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक, 8 अलग-अलग कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी ने यह बता दिया कि कांग्रेस का असली चेहरा कौन है।

राधा रानी के दरबार में हाजिरी से हुई दिन की शुरुआत –

दौरे का पहला पड़ाव नगर पालिका पंडरिया के निवासी श्री श्रवण शर्मा जी के निवास में आयोजित राधा रानी जन्मोत्सव था। यहाँ अर्जुन जी ने सिर्फ अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में शिरकत की। भजन-कीर्तन के बीच उन्होंने कहा कि “राधा रानी का आशीर्वाद ही पंडरिया की खुशहाली है।” महिलाओं एवं पुरुषों ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया, ये आत्मीयता किसी बड़े नेता को नसीब नहीं होती।

भागवत कथा में लिया धर्म और संस्कृति का आशीर्वाद –

दूसरा कार्यक्रम मोनू विराट तिवारी जी के निवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा पुराण का था। व्यास पीठ को प्रणाम कर अर्जुन जी ने कथा श्रवण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संस्कार ही सर्वधर्म समभाव है, जहाँ भागवत भी है और रोजा-इफ्तार भी। उनकी सादगी ने वहां मौजूद बुजुर्गों का दिल जीत लिया।

पुराने कांग्रेसी को नहीं भूले, ये है असली कांग्रेसियत –

तीसरा और सबसे भावुक पल था अपने दौरे में में श्री तिवारी ने कांग्रेस के प्रति समपर्ण का परिचय देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. जीबराखन लाल गुप्ता जी के परिजनों से मेल-मुलाकात। बहुत से नेता चुनाव के बाद पुराने कार्यकर्ताओं को भूल जाते हैं, पर अर्जुन तिवारी ने उनके घर पहुंच कर यह दिखा दिया कि कांग्रेस परिवार है, पार्टी नहीं। परिजनों की आंखें नम हो गईं, बोले “अर्जुन ही एक है जो आज भी हमें याद करता है।” श्री गुप्ता के परिजनों से मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

संगठन को साधा, जिला अध्यक्षों से की मंत्रणा –

चौथे और पांचवें कार्यक्रम में उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी और पूर्व जिलाध्यक्ष कबीरधाम श्री राधे लाल भास्कर जी से बंद कमरे में मुलाकात की। यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी। सूत्रों के अनुसार पंडरिया में कांग्रेस को फिर से कैसे जिताऊ बनाया जाए, बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया जाए, इस पर लंबी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अर्जुन जी की सक्रियता की सराहना की।

रौहा में पंजा छाप गणेश उत्सव में गूंजा कांग्रेस का जयकारा –

छठा कार्यक्रम रौहा में आयोजित पंजा छाप गणेश उत्सव था। जैसे ही अर्जुन जी मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल “पंजा छाप जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उन्होंने गणपति बप्पा से पंडरिया के हर किसान, हर मजदूर की खुशहाली की प्रार्थना की। अंत में उन्होंने इसी ग्राम के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

ग्राम भगतपुर में रामधुनी कार्यक्रम में शिरकत श्रीराम जी से लिए आशीर्वाद

ग्रामवासी एवं ग्राम के वरिष्ठ लोगों द्वारा आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में देर रात श्री तिवारी शिरकत कर श्री राम प्रभु से आशीर्वाद लिए व क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों ने उनका बड़ी आत्मीयता से स्वागत सत्कार किए ग्रामीण श्री तिवारी को अपने बीच पाकर गदगद हुए।

रात तक कार्यकर्ताओं के बीच, चाय पर चर्चा –

दिन का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम था कांग्रेसजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात। देर रात तक महली, कुंडा, किशुनगढ़ के दर्जनों कार्यकर्ता उनके साथ बैठे रहे। कोई कुर्सी नहीं, जमीन पर बैठकर चाय पीते हुए उन्होंने सबकी सुनी। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा – “भैया, टिकट किसी को भी मिले, पर पंडरिया में कांग्रेस को अगर कोई जिता सकता है तो वो सिर्फ आप हो।”

सच ही कहा गया है – नेता वो नहीं जो मंच से बोले, नेता वो है जो जनता के बीच बैठे। कल के दौरे ने साबित कर दिया कि पंडरिया में कांग्रेस का भविष्य अर्जुन तिवारी जैसे जमीनी नेता के हाथों में ही सुरक्षित है।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके साथ रहे। ग्रामीणों ने कहा कि अर्जुन तिवारी ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो बिना पद के भी क्षेत्र में 30 वर्षों से जनता के मध्य सक्रिय हैं।

दौरे एवं प्रवास के दरमियान ये लोग उपस्थित रहे संतोष भारत, ईश्वर शरण वैष्णव,अवनीश कश्यप, ओमप्रकाश केशरवानी, चंद्रभान सिंह ठाकुर, डॉक्टर धनीराम शर्मा, प्रहलाद मिश्रा, श्रवण शर्मा, पारस शर्मा, गौतम शर्मा,गुरुदत्त शर्मा, राजेंद्र यादव, पालन सिंह बैस, अशोक चंद्रवंशी, संतराम चंद्रवंशी, सरताज ख़ान रतिराम चंद्रवंशी लक्ष्मण चंद्रवंशी, लाला चन्द्रवंशी, रघुवीर चौहान,शैलेंद्र गुप्ता, राधेलाल गुप्ता, रवि गुप्ता, हरेन्द्र चंद्रवंशी, जयराम चंद्रवंशी सहित मंडल सेक्टर व बूथ कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *