न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी

जंगल से भटककर तेंदुए के शहर की ओर पहुंचने की खबर से कवर्धा में हड़कंप मच गया है। शहर के स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।तेंदुआ CCTV कैमरे में भी कैद हो गया है।
तेंदुए की मौजूदगी की खबर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। वन विभाग ने सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ की तस्वीर लेकर खोजबीन शुरू कर दिया है। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी मौके पर तैनात हैं।
वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। तेंदुए को देखने के लिए जुट रही भीड़ को भी मौके से हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *