न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जनपद उपअध्यक्ष नन्द श्रीवास।

यह प्रतियोगिता करीब एक महीने से अधिक समय तक चलेगी, जिसमें आसपास के गाँवों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

विशेष रूप से ग्राम खैरबना कला के युवा खिलाड़ियों का इस आयोजन में सराहनीय योगदान है, जिनके उत्साह, मेहनत और टीम भावना से ही यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएँ युवाओं को न केवल खेल के प्रति प्रेरित करती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना भी विकसित करती हैं।

आयोजन समिति के सभी सदस्यों, ग्रामवासियों और खिलाड़ियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। सभी टीमों को उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *