न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी

_कबीरधाम जिले के चिल्फी में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 क्विंटल धान से लदे ट्रक को जब्त किया है…

जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान ट्रक को पकड़ा… ट्रक में बड़ी मात्रा में धान का परिवहन किया जा रहा था… जिसके बाद टीम ने आवश्यक जांच कर धान और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया…

दरअसल… धान खरीदी के सीजन में दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर खरीदी व्यवस्था में खपाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा रहा है… चिल्फी जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष नजर रखी जा रही है… ताकि अवैध परिवहन और बिचौलियों के जरिए धान खपाने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके…

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता… अवैध परिवहन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी…

धान खरीदी शुरू होते ही चिल्फी में 300 क्विंटल धान की इस जब्ती को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है… वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सख्ती के बीच अवैध धान कारोबारियों पर भी शिकंजा कसता नजर आ रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *