न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी

_कबीरधाम जिले में रोड दुर्घटना। में होने वाली गौ वंशों की सुरक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस के द्वारा गौ सेवकों एवं गौ चिकित्सकों की बीच बैठक लिया गया।
गौ सेवकों ने बताया कि रोड के ऊपर बैठे हुए गौ वंशों की दुर्घटना वस मृत्यु हो रही है आए दिन देखा जा रहा है जिसकी सुरक्षा के लिए गौ सेवकों को गौ चिकित्सकों की मदद और सहयोग की जरूरत पड़ता है लेकिन कभी कभी डाक्टर भी नहीं पहुंच पाते तो कभी मेडिसिन की अभाव में पूर्ण रूप से इलाज भी नहीं हो पाता गौ वंशों की अवैध तस्करी करने वालो के ऊपर विशेष रूप से कार्यवाही होनी चाहिए।
कभी किसी गौ वंशों को रोड दुर्घटना के कारण रोड से हटाने में सहयोग नहीं मिल पाता गौ सुरक्षा वाहन भी समय में नहीं पहुंच पाता जिसके लिए गौ सुरक्षा वाहन में कम से कम दो चालकों की व्यवस्था हो
गौ माता को एक सुरक्षित जगह पर रखने की जगह हो जहां उनके खाने पीने की व्यवस्था हो। साथ ही गौ सेवकों ने कहा कि जो भी गौ सेवक गौ सेवा कर रहे हैं वे निशुल्क और सेवा भाव से करते हैं।

जिस पर गौ चिकित्सा अधिकारी कर्मचारियों ने कहा कि हम हर संभव कोशिश करेंगे कि समय के रहते गौ माता की सेवा हो उन्होंने कहा कि दवाई मेडिसिन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा किसी आपात कालीन समस्या के समय फोन के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं। गौ सेवा करना हमारा काम है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सीदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश पटेल कार्यक्रम में मौजूद रहे।साथ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशाशन गौ सेवकों की हर संभव सहयोग के लिए तैयार है फोन के माध्यम से जानकारी देवे गौ रक्षा के लिए हम तैयार हैं।सड़क दुर्घटना में किसी गौ वंशों की दुर्घटना होती है तो आपसी सहयोग और तालमेल बिठाकर इस कार्य को सुरक्षित रूप से करे कभी भी गौ तस्करी की बात सामने आए तो तुरंत पुलिस को सूचना करे ।इस बैठक के दौरान गौ सेवकों ने कहा कि गौ शालाओं में में गौ सुरक्षा की दृष्टि से समय समय पर निरक्षण जरूरी बताया। कबीरधाम पुलिस ने आम जन एवं गौ पलको से अपील किया कि गौ माता को घर में सुरक्षित रखे रोड पर न छोड़े गौ माता की सुरक्षा करना हम सब की जवाबदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *