न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी

कवर्धा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी अरविंद साहू ने रेगाखार अंतर्गत ग्राम डोंगरिया में जो छत्तीसगढ़ की आखिरी गांव है जहां
कबड्डी प्रतियोगिता एवं साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में रैली निकलकर लोगो को ऑन लाइन ठगी के बारे में जानकारी दी गई ।थाना प्रभारी अरविंद साहू ने लोगो को बताया कि साइबर ठगी विभिन्न माध्यमों से अपना शिकार बनाते हैं फर्जी कॉल के वाईसी अपडेट के नाम पर ठगी फर्जी बैंक अधिकारी बन कर ओ टी पी एवं आधार कार्ड एवं ए टी एम संबंधी जानकारी मांगते हैं फर्जी लिंक भेजना ऑन लाइन नौकरी एवं निवेश के नाम पर ठगी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फोन पर धमकी देना शादी जैसे कार्ड भेजना जैसे धोखा धडी जैसे घटनाओं से सावधान रहने के लिए विस्तार रूप से जानकारी दी गई।इस रैली को बैंड बाजे के साथ लोगो को जोड़कर कई गांवों तक पहुंच कर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया आसपास के गांव कोयलारझोरी कनहरी छीतपुरि खारा नेवाशपुर पंडरिया बहेराखार बास भीरा में थाना प्रभारी अरविंद साहू एवं पुलिस टीम के साथ जिला पंचायत सदस्य सभापति जनप्रतिनिधि सहित करीब हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *