न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में सड़क नवीनीकरण हेतु ₹5 करोड़ 99 लाख 79 हजार की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार।

ग्राम माकरी से गिरधारीकापा तक 3.70 किमी सड़क नवीनीकरण हेतु ₹2 करोड़ 57 लाख 91 हजार एवं ग्राम माठपुर से भेदागढ़ तक 5.40 किमी सड़क नवीनीकरण हटी ₹3 करोड़ 41 लाख 88 हजार की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पंडरिया विधानसभा में आवागमन सुविधा को दुरुस्त करने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में लगातार कार्य किये जा रहें हैं। इन सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण से समृद्ध पंडरिया के अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। समस्त क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed