
*न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी
कवर्धा जिला कबीरधाम के किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनरतले कवर्धा में मुख्य मार्गों पर किया चक्का जाम आप को बता दें कि कवर्धा में पूरे जिले भर के किसानों ने मुख्य मार्गों पर किया है चक्का जाम जिसके कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान संघ पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि हम किसानों की मांग है 100 गन्ने की बोनस गौ माता की व्यवस्था किया जाए बिजली बिल कम किया जाए जिससे गरीब किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं पिछली धान की राशि 17 करोड़ रुपए का बोनस बाकी है जैसे कई मांगो को लेकर किसानों ने लगभग 2000 ट्रैक्टर लेकर पहुंचे है किसान जिला मुख्यालय शाम होने के बाद भी किसान अपनी मांगो को लेकर डेट रहे । आपको बता दें कि किसान संघ के द्वार रात्रि भोजन व्यवस्था भी किया जा रहा है किसान अपनी मांगो को जमीनी स्तर की लड़ाई लड़ रही है आपको बता दें कि कवर्धा से रायपुर जाने वाली मुख्य मार्ग कवर्धा से बिलासपुर जाने वाली मुख्य मार्ग कवर्धा से दुर्ग राजनादगांव जाने वाली मुख्य सड़को पर किसानों ने अपने अपने ट्रैक्टरों को ले कर पहुंचे है किसानों ने कवर्धा के मुख्य मार्गों को जाम कर रक्खा है।किसानों ने बताया कि मुद्दा कई है पर फिर हल भारतीय किसान संघ के द्वार 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज चक्का जाम और प्रदर्शन कर रही है।अगर मांग पूरा नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ लगातार प्रदर्शन करती रहेगी ।देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रशासन कब तक इन मांगो को पूरा कर चक्का जाम को हटा पाएगी । और आम जनता को राहत मिल पाएगी।
