सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने किया आयोजन, रावण दहन के साथ जोत-जवारा का हुआ विसर्जन, पीएम आवास हितग्राहियों सहित पुरोहित और डॉक्टरों का किया गया सम्मान

पोंडी
हनुमत नगर पोंडी में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।समिति के अध्यक्ष जयराम साहू ने बताया की इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोक गायिका पायल साहू के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पायल साहू कि चिन्हारी लोक मंजिरा की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति की छटा बिखेरी। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

दशहरा उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में रावण दहन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं, शीतला मंदिर से निकाले गए जोत-जवारा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा
सांसद संतोष पांडे मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे
राजनादगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे मुख्यअतिथि के रूप में व्यस्तम कार्यक्रम के वावजूद रात 2 बजे कार्यक्रम में पहुंच कर ग्राम पंचायत पोड़ी में बैठकर कार्यक्रम का आनंद लिया और सभी ग्रामवासियों को विजय दशमी की बधाई दिया सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष जयराम ने बताया की वर्ष 2018 मे दशहरा उत्सव कार्यक्रम के 27 समाज प्रमुखो का भी सम्मान हुआ था, और आज

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को साडी एव श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गांव के पुरोहित और कारोना काल जैसे महामारी मे अपने स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले डॉक्टरों प्रसोत्तम साहू एव पी एन शर्मा का भी सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका पायल साहू ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, चिन्हारी लोक मंजिरा की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, अध्यक्ष जयराम साहू ,उपाध्याक्ष राजू मानिकपुरी ,दिलीप श्रीवास्तव ,राधे गोस्वामी, कोषाध्यक्ष पवन केशरवानी ,संतोष साहू, टिकाराम देवांगन, सचिव शिवनारायण यादव , मुकेश कुम्भंकार ,राजा गोस्वामी, सह सचिव रवि निषाद, वेद साहू, अमन पाली,मोन्टू निषाद, पंडा सुशील यादव, भगवान यादव, गणेश श्रीवास, प्रकाश साहू, रामु यादव सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *