
न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने भारत माता की चरण वंदना कर समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह प्रवेश द्वार गांव की पहचान और गौरव का प्रतीक है, वहीं भारत माता की प्रतिमा राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और देशभक्ति की भावना को सशक्त करती है। यह नवनिर्माण ग्रामवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता का नया संचार करेगा।
पंडरिया विधानसभा में विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्रवाद को भी नई पहचान दिला रहीं हैं विधायक भावना बोहरा
इस गरिमामय अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी सहित महेश राम पटेल , सरपंच कुमार धुर्वे संजय पटेल कुलेंद्र पटेल नारद पटेल गणेशी पटेल भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
