
न्यूज़ स्टेशन प्रधान संपादक पवन तिवारी
संगठन की मजबूती, बिजली समस्या और इंदौरी नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
कवर्धा/दशरंगपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण की मासिक बैठक ग्राम दशरंगपुर बाजार चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय एवं संगठित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिसमें कांग्रेसी नेता विनोद चंद्रवंशी, बृजेश चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी, जितेंद्र मानिकपुरी,महेश केसरी, तुकेश्वर साहु, ने बताया कि स्मार्ट मीटर, बढ़ी हुई बिजली दर एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम उपभोक्ताओं और किसानों की परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर आम जनता लगातार परेशान है। इन समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इसी क्रम में नगर पंचायत इंदौरी में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच एवं जवाबदेही सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। इस मुद्दे को लेकर आगामी दिनों में नगर पंचायत इंदौरी का घेराव एवं आंदोलन करने की रणनीति पर विचार किया गया।
स्मार्ट मीटर और बिजली दरों को लेकर सरकार पर निशाना साधा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने स्मार्ट मीटर एवं बिजली दरों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और बिजली आपूर्ति की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें पहले कम राशि के बिजली बिल आने वाले उपभोक्ताओं को अब अधिक राशि के बिल प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली दरों में कमी नहीं की गई और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
नवीन जायसवाल ने कहा कि बिजली और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी।
जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी भी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को लगभग तीन वर्ष का समय होने जा रहा है, लेकिन आम जनता महंगाई, बिजली की समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों से जूझ रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित प्रत्येक वर्ग के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति जनसेवा, संघर्ष और जवाबदेही की राजनीति है। जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जनहित की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ समितियों को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक एवं जनहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन पीलाराम कौशिक जी ने किया। कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लगातार उठाने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से नवीन जायसवाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा; मणिकांत त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा ग्रामीण; गोपाल चंद्रवंशी, संगठन महामंत्री; महेश केशरी, वरिष्ठ कांग्रेसी दशरंगपुर; राजू खान, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत दशरंगपुर; भीषम पाण्डेय, उपाध्यक्ष कवर्धा कांग्रेस; भोलाराम चंद्रवंशी, महामंत्री कवर्धा कांग्रेस; बृजेश चंद्रवंशी, ब्लॉक प्रभारी कवर्धा ग्रामीण; विनोद चंद्रवंशी, पूर्व महामंत्री; शैलेन्द्र केशरी, उपाध्यक्ष कवर्धा ग्रामीण; तुकेश्वर साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,मनोज चंद्रवंशी,संजय चंद्रवंशी, जितेन्द्र मानिकपुरी, डाकवर डहरिया, कमलेश साहू,रमेश साहू,सुखदेवचंद्रवंशी,नीलकंठ चंद्रवंशी,कन्हैयासाहू,मनोज कुमार,गुलाब चंद्राकर, मोहन साहू, कृष्ण कुमार चंद्राकर, कृपाल सिन्हा, लोमश चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, भागवत साहू, तिजाउ सिन्हा, अमन कुर्मी, असमन कुर्मी, लक्ष्मण राम, रेखाराम, बलदाऊ, जगदीश प्रसाद, विदेशी गंधर्व, गना चंद्राकर, लालजी, गेन्दुराम धुर्वे, कृष्णा साहू, अमन चंद्राकर, जागु चंद्राकर, दौमन चंद्राकर, गंगाधर, उत्तर, चंदन, कुंदन, गोविंदा, ओम, मयाराम, राहुल, दुर्जन, धनेश्वर चंद्राकर, मनीष साहू, गणेश साहू, संतोष चंद्राकर, धनराज कौशिक, लालाराम कौशिक, बेदराम, बंशीराम, नत्थूराम चंद्राकर, राजाराम पाल, विनोद गंधर्व, गिरधर चंद्राकर, उत्तम चंद्राकर, चन्द्रशेखर चंद्राकर, आधारी साहू, आशाराम चंद्राकर, जीवन कौशिक, पिलाराम कौशिक, धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, देवचरण चंद्रवंशी, छोटेलाल चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्राकर, मुरित चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, फिरतू राम,नरेशु चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्रवंशी, किरण शर्मा, विनोद रजक, गौतम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।
